भारत

झुग्गियों में लगी आग, करीब 40 झुग्गी जलकर खाक

jantaserishta.com
30 April 2025 10:49 AM IST
झुग्गियों में लगी आग, करीब 40 झुग्गी जलकर खाक
x
मचा हड़कंप.
गुरुग्राम: गुरुग्राम के सेक्टर 102 में झुग्गियों में आग लग गई। इस हादसे में कई झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। मौके पर अग्निशमन विभाग के अधिकारी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। इस आग की जद में आकर 40 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। इसके अलावा, कई कबाड़ भी जल गए। हालांकि, किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
फायर ऑफिसर नरेंद्र यादव ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमें बुधवार तड़के 3:30 बजे भीम नगर फायर स्टेशन में यह सूचना दी गई थी कि सेक्टर 102 की झुग्गियों में आग लग गई। हमें जैसे ही इस बारे में सूचना मिली, तो हमने बिना समय गंवाए कई गाड़ियों को मौके पर भेजा। इसके बाद हमने गुरुग्राम के सभी फायर स्टेशनों से गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा।
उन्होंने कहा कि इस आग में 40 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। अभी मौके पर 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। हमने काफी हद तक हालात को सामान्य कर दिया है। हमने करीब 100 झुग्गियों को बचा भी लिया। मौके पर हमारे कई कर्मचारी और पुलिस अधिकारी मौजूद हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अब तक आग लगने के कारण के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिली है, लेकिन बताया जा रहा है कि चाय बनाने के दौरान झुग्गियों में आग लग गई। आग लगने की वजह से झुग्गियों में रखे सिलेंडरों में भी ब्लास्ट हो गया। इसके बाद लोग दहशत में आ गए और अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आग बुझाने के लिए सुरक्षा उपकरणों को बढ़ाए जाने की मांग की है। अभी तक आग लगने से होने वाले नुकसान के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, प्रशासन ने स्थानीय लोगों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story