पंजाब

Punjab Weather: 2 जनवरी तक शीत लहर का Alert

Sarita
30 Dec 2025 9:08 AM IST
Punjab Weather: 2 जनवरी तक शीत लहर का Alert
x
Punjab Weather: धुंध के साथ सर्दी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हाड़ कंपाने वाली शीत लहर के बीच पंजाब के तापमान में 1 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज हुई है और न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री पहुंच गया जोकि एस.बी.एस. नगर में रिकार्ड किया गया। वहीं मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक नव वर्ष का आगमन यैलो अलर्ट के बीच होगा। इसके चलते पंजाब के कई जिलों में 2 जनवरी तक अलर्ट रहेगा। वहीं 30 दिसंबर को ऑरेंज अलर्ट बताया गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक अगले 2 दिन सर्द हवाएं चलने का अनुमान है।
Next Story