पंजाब

Punjab : कार से ड्रग तस्करों का पीछा कर रही थी टीम, पुलिस पर फायरिंग

Sarita
6 March 2025 10:10 AM IST
Punjab : कार से ड्रग तस्करों का पीछा कर रही थी टीम, पुलिस पर फायरिंग
x
Punjab पंजाब: पंजाब के जालंधर में पुलिस पर फायरिंग की घटना हुई है. जालंधर के पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में पुलिस ने ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक 120 फीट रोड पर स्पेशल सेल की टीम और ड्रग तस्कर के बीच गोलियां चलीं. बताया जा रहा है कि स्पेशल सेल की टीम कार सवार तस्करों का पीछा कर रही थी. इस भिड़ंत के दौरान पुलिस ने भाग रहे ड्रग तस्कर को घेर कर गिरफ्तार कर लिया. वहीं, घटना के दौरान कार पर फायरिंग के निशान भी मिले हैं. फिलहाल पुलिस अधिकारी इस मामले में अभी चुप्पी साधे हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने जालंधर निवासी ड्रग तस्कर संदीप उर्फ ​​गिन्नी को गिरफ्तार किया है. कार से ड्रग्स के साथ एक प्रेस कार्ड बरामद हुआ है. कार्ड पर शख्स का नाम भारत भूषण लिखा हुआ था|
बताया जा रहा है कि पुलिस को पीछा करता देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. इसके बाद पुलिस ने कार के टायरों पर फायरिंग की. कार में 4 लोग मौजूद थे, जिनमें से 2 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और 2 मौके से फरार हो गए. नवदीप नाम के व्यक्ति ने बताया कि आरोपी मौके पर कुछ नशे का सौदा कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को देखकर आरोपी गाड़ी भगा ले गए। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। व्यक्ति ने बताया कि कुछ दिन पहले भी ऐसी ही वारदात हुई थी, जहां बदमाश गाड़ियों के शीशे तोड़कर सामान ले गए थे। इस मामले में एक व्यक्ति को राउंड अप किया गया है।
Next Story