
x
Punjab पंजाब: स्कूल में पढ़ाते समय एक अध्यापक की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, सरकारी ईटीटी अध्यापक की स्कूल में ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरदासपुर के बबेहाली निवासी ईटीटी अध्यापक बलविंदर सिंह (54 वर्षीय) नजदीकी गांव हयात नगर में ईटीटी अध्यापक के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि, पिछले शुक्रवार को जब वह अपने विभाग के आदेशानुसार स्कूल में बच्चों को पढ़ाने में व्यस्त थे, तो बलविंदर सिंह को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जो उनके लिए जानलेवा साबित हुआ।
बलविंदर सिंह का कल शाम गुरदासपुर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। ईटीटी अध्यापक संघ के अलावा अन्य राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने भी उनकी मौत पर दुख जताया है। इन अध्यापक नेताओं का कहना है कि बलविंदर सिंह विभाग और समाज के प्रति बेहद वफादार अध्यापक थे और वह शिक्षा विभाग के नियमों के तहत विशेष रूचि लेकर अपने स्कूल में विद्यार्थियों को शिक्षा की रोशनी देने के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।
TagsPunjabड्यूटीशिक्षकमौतभगदड़ Punjabdutyteacherdeathstampedeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





