
x
Punjab पंजाब: पंजाब के खन्ना में एक कॉलेज छात्र ने खौफनाक कदम उठा लिया। छात्र ने कॉलेज के हॉस्टल में आत्महत्या कर ली। खन्ना के संस्कृत कॉलेज के एक छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान पटियाला निवासी 20 वर्षीय राजविंदर शर्मा के रूप में हुई। शुक्रवार सुबह उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान राजविंदर शर्मा के कमरा नंबर 23 से एक नोट भी मिला। इसमें उसकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है।
नोट में राजविंदर शर्मा ने अपने माता-पिता से माफी मांगी और अपने भाई-बहनों के नाम लिखकर उनका ख्याल रखने की बात कही। पुलिस ने नोट भी जब्त कर लिया है। हालांकि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। गुरुवार रात 12 बजे तक किसी को अंदाजा नहीं था कि ऐसा हो जाएगा। राजविंदर शर्मा ने अपने दोस्तों से बात की और 12 बजे कमरा बंद करके सोने चला गया। सुबह कमरा नहीं खुला तो उसके साथियों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर शव लटक रहा था। प्रिंसिपल बलवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने मौके पर आकर पुलिस और राजविंदर के परिजनों को सूचना दी। डीएसपी अमृतपाल सिंह भाटी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई की है।
TagsPunjabकमरेफंदेछात्रPunjabroomnoosestudentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





