Punjab पंजाब: बीती रात बनूड़ के पास सेखां माजरा गाँव में चार अज्ञात लुटेरों ने बंदूक और धारदार हथियारों के बल पर एक घर से 12 लाख रुपये नकद, 7 तोले सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान लूट लिया। इस दौरान लुटेरों के हमले में एक 39 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक लखविंदर सिंह के पिता ने बताया कि सुबह करीब 2 बजे चार लुटेरे मुख्य द्वार फांदकर घर में घुस आए और उनके बेटे लखविंदर सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद लुटेरों ने उनकी पत्नी पर पिस्तौल तान दी और घर में रखे 12 लाख रुपये, 7 तोले सोने के आभूषण और अन्य सामान लूट लिया।
परिवार के सदस्यों के शोर मचाने पर दो मोटरसाइकिलों पर आए लुटेरे कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घायल लखविंदर सिंह को गंभीर हालत में बनूड़ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे मोहाली के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया।
Next Story





