पंजाब

Punjab : लुटेरों ने कपड़ा व्यापारी से लूटे लाखों रुपये

Sarita
1 April 2025 6:48 AM IST
Punjab  : लुटेरों ने कपड़ा व्यापारी से लूटे लाखों रुपये
x
Punjab पंजाब: होशियारपुर-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित रियात बहार कॉलेज के नजदीक अज्ञात कार सवार लुटेरों ने कपड़ा व्यापारी से 1 लाख 8 हजार रुपए की नकदी लूट ली। जानकारी के अनुसार विकास शर्मा पुत्र अनंत राम निवासी भवानी नगर होशियारपुर कपड़ा व्यापारी से पैसे कलेक्ट करके अपनी एक्टिवा नंबर पीबी 07 एई 2479 पर चब्बेवाल से होशियारपुर जा रहा था, तभी रियात बहार कॉलेज के नजदीक एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार ने उसे रोक लिया। कार में सवार 4 लोगों ने उससे कहा कि उसके पास नशीला पदार्थ है।
हमें उसकी तलाशी लेनी है। कार सवार लुटेरों ने विकास शर्मा की तलाशी ली और उससे कलेक्शन की 1 लाख 8 हजार रुपए की राशि लूटकर फरार हो गए। थाना चब्बेवाल की पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
Next Story