भारत

प्रेमी ने घर से भगाया, तो हाथ की नस काटकर प्रेमिका ने की खुदकुशी की कोशिश

Nil dhankar
1 April 2025 6:39 AM IST
प्रेमी ने घर से भगाया, तो हाथ की नस काटकर प्रेमिका ने की खुदकुशी की कोशिश
x
पढ़े पूरी खबर

संभल। दिल्ली में रह रही बिहार की एक युवती ने सोमवार शाम संभल में ऐंचोड़ा कंबोह स्थित प्रेमी के घर पहुंचकर हाथ की नस काट ली। इससे पहले उसका प्रेमी के परिजनों से विवाद हुआ था। वह प्रेमी के घर में रहने की जिद पर अड़ी थी। इस पर परिजन राजी नहीं थे। विवाद बढ़ने पर युवती ने फोन कर पुलिस भी बुला ली थी। पुलिस युवती और प्रेमी के परिजनों को थाने ले गई थी बाद में समझाकर घर भेज दिया था। बाद में युवती ने प्रेमी के घर पहुंचकर हाथ की नस काट ली। युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रेमी और प्रेमिक दोनों अलग- अलग समुदाय से हैं।

थानाक्षेत्र के गांव ढकिया निवासी मुस्लिम युवक दिल्ली में रहकर कारपेंटर का काम करता है। युवक के दिल्ली में रह रही बिहार निवासी निवासी दूसरे समुदाय की युवती से सालभर पहले प्रेम संबंध बन गए। पांच महीने पहले युवती प्रेमी के साथ उसके घर आई थी, लेकिन युवक के परिजनों ने रखने से इंकार किया, तो उसने दिल्ली पहुंचकर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने युवक व उसके परिजनों को दिल्ली बुलाया, तो प्रेमी युवक ने छह महीने की मोहलत मांगते हुए भरोसा दिया कि वह उससे शादी कर लेगा। इस बीच युवक ने उससे संबंध खत्म कर दिए, फोन भी बंद रखने लगा।

सोमवार को युवती ढकिया पहुंच गई, उसे उम्मीद थी कि प्रेमी युवक ईद पर घर होगा, लेकिन वह नहीं मिला। युवक के परिजनों ने उसे घर में रखने से इंकार कर दिया। विवाद हुआ, तो युवती ने डायल 112 को फोन कर बुला लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती व युवक के परिजनों को थाने ले गई। पुलिस ने समझाकर युवती को भेज दिया। प्रेमी के घर पहुंची युवती ने धारदार हथियार से हाथ की नस काट ली। लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिर गई। मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फनन में उसे सीएचसी असमोली ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल भेज दिया। देर रात युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Next Story