
x
Punjab पंजाब: जिले में एक होटल के कमरे से ऑस्ट्रेलिया से भारत आई NRI महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामला कोर्ट रोड स्थित एक होटल का है, जहां संदिग्ध हालात में महिला की मौत हुई। मृतका की पहचान प्रभजोत कौर निवासी गांव वड़ैच गुरदासपुर के रूप में हुई है, जोकि ऑस्ट्रेलिया में अपने पति सहित रहती है और एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थी। घटना के बाद से महिला का पति मनदीप सिंह ढिल्लो लापता है और पुलिस को उसी पर गंभीर संदेह है।
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी काफी समय से ऑस्ट्रेलिया में रह रहे थे और हाल ही में एक पारिवारिक समारोह के चलते भारत आए थे। अमृतसर पहुंचने पर दोनों पति-पत्नी होटल में ठहरे थे। इसी दौरान महिला का शव कमरे के अंदर मिला, जबकि पति मौके से फरार पाया गया। परिवार वालों का कहना है कि शादी के शुरुआती वर्षों में दांपत्य जीवन सामान्य रहा, लेकिन बाद में पति के शक और आपसी मतभेदों के कारण विवाद बढ़ने लगे थे। मृतका के भाई लवप्रीत सिंह ने बताया कि दोनों विदेश में रह रहे थे और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत आए थे। मृतका के पिता मक्खन सिंह ने बताया कि बेटी की शादी अच्छे परिवार में हुई थी और किसी बड़े विवाद की शिकायत पहले कभी सामने नहीं आई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोपहर करीब डेढ़ बजे 112 पर होटल में महिला की मौत की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। इस संबंधी जानकारी देते हुए एसीपी लखविंदर सिंह कलेर ने बताया कि शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच तनाव की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने परिवार वालों के बयानों के आधार हत्या का मामला दर्ज किया है। फरार आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
TagsPunjabमहिलाकमरेशवपतिफरारPunjabwomanroombodyhusbandabsconding जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





