
x
Punjab पंजाब: कर्ज की रकम वापस न करने पर आरोपी कर्ण सिंह की पिटाई कर रहे थे। उसके चाचा जोगिंदर सिंह ने उसे बचाया। इसके बाद आरोपियों ने जोगिंदर सिंह को पीट-पीटकर मार डाला। गांव सुखेरा बोदला में 100 रुपये का कर्ज वसूलने आए लोगों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुखेरा बोदला निवासी कर्ण सिंह (बब्बू) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे वह खाना खाकर अपने कमरे में सो रहा था। तभी सुखेरा बोदला निवासी सुखचैन सिंह और साजन सिंह जबरन उसके कमरे में घुस आए। साजन सिंह ने कहा कि उसे पकड़ लो, कर्ज की रकम वापस न करने पर हम उसे सबक सिखाएंगे।
इसके बाद सुखचैन सिंह ने उस पर डंडे से हमला कर दिया, जो उसकी दाहिनी आंख के पास लगा। साजन सिंह ने उसका गला घोंटने की कोशिश की और उसे घसीटकर बाहर ले गया। बब्बू के मुताबिक उसके चाचा जोगिंदर सिंह और गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। जिसके बाद सभी अपने-अपने घर चले गए। कुछ देर बाद जब जोगिंदर सिंह सामान खरीदने के लिए बाजार गया तो वहां पहले से मौजूद सुखचैन सिंह, साजन सिंह, अजीत सिंह, सुरजीत सिंह, रीना रानी, संजना रानी, अमरजीत कौर, कृष्ण सिंह, शिमला और रामे ने उसे घेर लिया। साजन सिंह ने जोगिंदर सिंह के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गया।
इसके बाद सुखचैन सिंह और अन्य ने उस पर लगातार हमला किया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल जोगिंदर सिंह को उसी गांव के शिंदपाल सिंह ने सिविल अस्पताल जलालाबाद पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने जोगिंदर सिंह को श्री गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया। हालत बिगड़ने पर उसे बठिंडा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर सुखचैन सिंह, साजन सिंह, अजीत सिंह, सुरजीत सिंह, रीना रानी, संजना रानी, अमरजीत कौर, कृष्ण सिंह, शिमला रानी और रामो निवासी सुखेरा बोदला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
TagsPunjabभतीजेहत्याPunjabnephewmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





