
x
Punjab पंजाब: बढ़ते अपराध को देखते हुए पंजाब सरकार ने शादी समारोह में हथियार ले जाने पर रोक लगा दी है। साथ ही हवा में फायरिंग करने पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी है। हालांकि इसके बावजूद भी फायरिंग और हादसे की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी से जुड़ा एक नया मामला देहात के गोराया थाने के अंतर्गत आने वाले गांव चक देशराज से सामने आया है, जिसमें हवाई फायरिंग से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह हादसा एक शादी समारोह में हुआ, जहां लोग डांस कर रहे थे और एक युवक हवा में फायरिंग कर रहा था। इस दौरान युवक ने एक के बाद एक तीन गोलियां चलाईं, जिसमें से एक गोली लगने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
गोली लगते ही हड़कंप मच गया और चारों तरफ अफरा-तफरी फैल गई। जानकारी के अनुसार मृतक परमजीत सिंह गांव के मौजूदा सरपंच का पति था। साथ ही पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। हालांकि शनिवार को जब घटना का वीडियो सामने आया तो मामला सामने आया। गोराया थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि परमजीत की मौत हार्ट अटैक से हुई है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फायरिंग करने वाले युवक का हथियार भी जब्त किया जाएगा।
TagsPunjabशादीमातमगोलीबारीअफरा-तफरीPunjabweddingmourningfiringchaosजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





