पंजाब

Punjab : गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी

Sarita
1 May 2025 11:49 AM IST
Punjab : गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी
x
Punjab : इस साल के अप्रैल का महीना पिछले 10 साल में दूसरा सबसे गर्म महीने के तौर दर्ज होकर बीता है। हालांकि, इस बार लगातार सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अप्रैल में पानी भी बरसा लेकिन तापमान में होती रही बढ़ौतरी ने इस अप्रैल को 2022 के बाद सबसे गर्म अप्रैल बना दिया। 2016 के बाद पिछले 10 साल में ये दूसरा मौका है कि जब शहर का अधिकतम औसत तापमान 35 डिग्री से ऊपर जाकर 36.8 रहा। इसी तरह अप्रैल के महीने की रातें भी गर्म रहीं क्योंकि इस बार शहर का औसत न्यूनतम तापमान भी पिछले 10 साल में तीसरी दफा सबसे ज्यादा रहा। हालांकि राहत की बात ये है कि मई के महीने के शुरुआती 6 दिनों में शहर में तापमान में गिरावट के साथ बारिश भी गर्मी से राहत दिला सकती है।
तीन और 4 मई के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
पिछले कुछ दिनों के पूर्वानु‌मानों के बाद अब मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए बुधवार को अलर्ट जारी किया है। एक से 5 मई तक शहर में बादल छाए रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ के साथ अप्पर एवर सर्कुलेशन के कारण तेज हवाओं के साथ बादलों की गर्जना के साथ हलकी बारिश हो सकती है। इस अलर्ट के मुताबिक एक मई को 60 किमी तो 3 और 4 मई को भी 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। लोगों को तेज आंधी के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
Next Story