भारत

होटल में भीषण आग, 4 लोगों ने तोड़ा दम, देखें मंजर

jantaserishta.com
1 May 2025 11:30 AM IST
होटल में भीषण आग, 4 लोगों ने तोड़ा दम, देखें मंजर
x
मचा हड़कंप.
अजमेर: राजस्थान (Rajasthan) के अजमेर शहर में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है. शहर के डिग्गी बाजार इलाके में स्थित एक होटल में लगी भीषण आग लग गई, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हादसे में चार लोगों की मौत हुई है और कई नागरिक घायल बताए जा रहे हैं. घायलों में महिला फायरकर्मी भी शामिल हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद जयपुर के कलेक्टर लोकबंधु और रेंज डीआई मौके पर पहुंचे. कलेक्टर ने बताया कि आग पर काबू पाया जा चुका है.
दिसंबर 2024 में राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल पंप के पास एक LPG ट्रक और CNG ट्रक में खतरनाक टक्कर के बाद बड़ा हादसा हो गया था. इस अग्निकांड में एक-एक कर 40 से ज्यादा गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं थीं. इस दौरान यात्रियों से भरी बस में भी आग लग गई और इसमें सवार 7 यात्री जिंदा जल गए थे.
यह अग्निकांड राजस्थान से गुजरने वाले जयपुर-अजमेर हाईवे पर सुबह करीब 6 बजे हुआ था. दमकल की 20-22 गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंचीं थीं. इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयानक रहा होगा. दोनों ज्वलनशील पदार्थ (एलपीजी और सीएनजी) लेकर आ रहे वाहनों के बाद ऐसी स्थिति बनी कि कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं. करीब एक किलोमीटर के हाईवे पर ये तबाही का मंजर फैल गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story