पंजाब

Punjab: जिम संचालक ने दोस्त की हत्या कर शव नहर किनारे फेंका,12 घंटे में काबू

Sarita
6 March 2025 10:03 AM IST
Punjab: जिम संचालक ने दोस्त की हत्या कर शव नहर किनारे फेंका,12 घंटे में काबू
x
Punjab पंजाब: जलालाबाद के गांव बहमनी वाला में मामूली कहासुनी को लेकर संचालक ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि सिर और गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला किया गया, जिससे युवक की मौत हो गई। आरोपी ने शव को स्कूटर पर रखकर नहर किनारे फेंक दिया। बुधवार सुबह जलालाबाद पुलिस ने नहर किनारे से एक व्यक्ति का शव बरामद किया। मृतक की पहचान गांव बहमनी निवासी गुरशरण सिंह के रूप में हुई है, जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा और हत्या का खुलासा हुआ।
मृतक गुरशरण सिंह के भाई हरदयाल सिंह ने बताया कि उसका भाई शादीशुदा था और तीन छोटे बच्चों का पिता था। घरेलू कलह के चलते उसकी पत्नी छह महीने से मायके में रह रही है। उसने बताया कि उसका भाई गांव में दुकान चलाता था। पड़ोस में जिम सेंटर चलाने वाले व्यक्ति से उसकी दोस्ती थी, लेकिन दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद जिम संचालक ने बड़ी ही चालाकी से अपने भाई को पहले जिम में बुलाया और फिर धारदार हथियार से उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या को छिपाने के लिए उसने अपने भाई के शव को गांव के पास नहर के किनारे फेंक दिया।
डीएसपी जलालाबाद जितेंद्र सिंह गिल का कहना है कि मृतक गुरशरण सिंह और उसकी हत्या करने वाला आरोपी जिम संचालक दोनों ही नशे के आदी थे। पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक ने उसकी बहन के बारे में अपशब्द कहे थे, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी ने धारदार हथियार को भी तेज कर दिया। जिसके बाद उसने गुरशरण को अपने जिम में बुलाकर उसकी हत्या कर दी और मृतक के शव को स्कूटर पर रखकर नहर के किनारे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी जिम संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
Next Story