Punjab पंजाब: पंजाब सरकार ने थाना लाडोवाल के अंतर्गत गांव तलवंडी कला में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर के घर पर बुलडोजर चलाकर उसे गिरा दिया। उक्त मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी गुरशिंदर कौर ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से बीती रात निर्देश जारी किए गए थे कि जो भी व्यक्ति नशे के कारोबार में संलिप्त है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
इसी संबंध में आज गांव तलवंडी कला में नशा तस्कर सोनू के घर पर बुलडोजर चलाकर उसे गिरा दिया गया। उन्होंने बताया कि सोनू के खिलाफ नशा तस्करी के 6 मामले दर्ज हैं।
Next Story





