
x
Punja पंजाब: पटियाला के पसियाना रोड पर भाखड़ा नहर से आज एक 18 वर्षीय लड़की का शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची गोताखोरों की टीम ने उसे बाहर निकाला। मृतक लड़की को देखने के बाद गोताखोरों का कहना है कि यह लड़की किसी बड़े परिवार से ताल्लुक रखती है और मॉडल भी हो सकती है क्योंकि जिस तरह के कपड़े और जूते उसने पहने हुए थे उससे साफ पता चलता है कि यह लड़की किसी बड़े परिवार से ताल्लुक रखती है।
इस मौके पर जिन परिवारों की बेटियां लापता थीं उन्हें पहचान के लिए भाखड़ा नहर पर बुलाया गया। मृत लड़की का शव देखकर परिवार के सदस्य मौके पर रोते-बिलखते नजर आए। भाखड़ा नहर से बरामद शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत लड़की के शव को पहचान के लिए पटियाला की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक लड़की की उम्र करीब 17-18 साल थी। उसने महंगे काले जूते और सोने की बालियां पहन रखी थीं
TagsPunjabभाखड़ा नहरलड़कीशवहंगामाPunjabBhakra CanalGirlBodyuproarजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





