पंजाब

Punjab: स्कूल के बाहर फायरिंग,700 बच्चों की जान खतरे में

Sarita
10 April 2025 9:58 AM IST
Punjab: स्कूल के बाहर फायरिंग,700 बच्चों की जान खतरे में
x
Punjab पंजाब: खडूर साहिब में सेंट कबीर डे बोर्डिंग स्कूल दासूवाल के बाहर बाइक सवार शूटरों ने उस समय फायरिंग कर दी, जब दोपहर की छुट्टी के बाद बच्चे घर जा रहे थे। राहत की बात यह रही कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
थाना सदर पट्टी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए गांव दासूवाल में सेंट कबीर डे बोर्डिंग स्कूल है, जिसमें करीब 700 बच्चे पढ़ते हैं।बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे छुट्टी के समय जब बच्चे घर के लिए निकले तो बाइक सवार तीन युवक स्कूल के बाहर आए। आते ही उन्होंने स्कूल के गेट पर फायरिंग शुरू कर दी।
स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर मानवजीत सिंह की कार पर तीन गोलियां लगीं। घटना को अंजाम देने के बाद शूटर फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार मामला रंगदारी से जुड़ा बताया जा रहा है। थाना सदर पट्टी के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही गोली चलाने वालों की पहचान कर ली जाएगी।
Next Story