
x
Punjabपंजाब: शहर के वैरोवाल रोड स्थित सरली सुरिंदर किराना स्टोर पर मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात नकाबपोशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। इसमें स्टोर पर सामान देने आया एक हॉकर घायल हो गया। स्टोर मालिकों ने बताया कि पिछले कई दिनों से उन्हें रंगदारी मांगने की धमकियां मिल रही थीं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
धमकियों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपनी स्टोर पर एक निजी गार्ड रखा हुआ था।इस घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर और उसके बाद एसएचओ हरचंद सिंह मौके पर पहुंचे। एसएचओ ने बताया कि मेन स्टोर पर एक गार्ड बैठा हुआ था। इसी के चलते धमकी देने वालों ने दहशत फैलाने के लिए गोदाम की तरफ फायरिंग कर दी, जिसमें एक हॉकर घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अपनी गाड़ी से अस्पताल भिजवाया।एसएचओ ने बताया कि घायल व्यक्ति की जांघ में गोली लगी है।
गोली चलाने वालों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इस तरह की रंगदारी मांगने की धमकियों और फायरिंग की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है।
TagsPunjabअपराधियोंगोलियां1 घायलPunjabcriminalsbullets1 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





