
x
Punjab : खन्ना में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ अज्ञात हमलावरों ने मशहूर कपड़ा व्यापारी और फैशन डिजाइनर आशु विजन के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले के बाद आरोपियों ने उनकी कार को आग लगाने की भी कोशिश की। घटना की सूचना परिजनों द्वारा तुरंत पुलिस को दी गई।
जानकारी के अनुसार यह घटना खन्ना के खटीका इलाके में हुई है। आशु विजन खन्ना के मुख्य बाजार में स्थित “देव कलेक्शन” नामक कपड़ों के शोरूम के मालिक हैं। उनके शोरूम से पंजाब के कई प्रसिद्ध गायक और कलाकार अपने कपड़ों की डिजाइनिंग करवाते हैं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि हमलावरों की तलाश के लिए नाकाबंदी की जा रही है।
TagsPunjabफैशन डिजाइनरघरफायरिंगसनसनी Punjabfashion designerhousefiringpanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





