छत्तीसगढ़

आमानाका में हेरोईन की सप्लाई, तस्कर गिरफ्तार

Nilmani Pal
19 Jan 2026 9:54 AM IST
आमानाका में हेरोईन की सप्लाई, तस्कर गिरफ्तार
x

जनता से रिश्ता की खबर का असर

रायपुर। आमानाका में हेरोईन की सप्लाई करते तस्कर गिरफ्तार हो गया है, आईजी अमरेश मिश्रा और पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन निश्चय‘‘ के तहत मादक पदार्था की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।

इसी कड़ी में थाना में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई नया बाईपास बिलासपुर रोड वीर सिंह चाय ठेला के पास टाटीबंध रायपुर में एक व्यक्ति जो सफेद रंग का टोपी वाला जैकेट सफेद रंग का व काले रंग का लोवर पहना है, जो अपने कब्जे में मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) अपने कब्जे में रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश करते इंतजार कर रहा है जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी आमानाका के नेतृत्व में थाना आमानाका पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पकडे गये व्यक्त‍ि से पुछताछ पर अपना नाम सतनाम सिंग उर्फ लॉडी पिता निक्का सिंग उम्र 27 साल पता ग्राम लण्डेपिंड थाना समासर जिला मोगा पंजाब हालपता बीएययुपी कालोनी जरवाय थाना कबीर नगर रायपुर । का होना बताये जिसका तलाशी लेने पर आरोपी सतनाम सिंग उर्फ लॉडी के कब्जे से 29 ग्राम मादक पदार्थ हेरोईन चिटटा किमती 2,90,000/- रूपये का जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक20/26धारा - 21 (B) NDPS ACT का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

नाम आरोपी

सतनाम सिंग उर्फ लॉडी पिता निक्का सिंग उम्र 27 साल पता ग्राम लण्डेपिंड थाना समालसर जिला मोगा पंजाब हालपता बीएययुपी कालोनी जरवाय थाना कबीर नगर रायपुर

Next Story