पंजाब

Punjab: ड्रग तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल

Sarita
4 Jun 2025 8:36 AM IST
Punjab: ड्रग तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल
x
Punjabपंजाब: दो नाबालिग तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, इस दौरान खुद को बचाने के लिए पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को हेरोइन और पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया। स्पेशल टास्क फोर्स के अमनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने इनपुट के आधार पर जाल बिछाया था। सूचना मिली थी कि पुल तारा वाला के पास दो युवक हथियार और हेरोइन सप्लाई करने के लिए मौजूद हैं।
जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युवकों ने उन्हें देखकर भागने की कोशिश की लेकिन दोनों को पकड़ लिया गया। इसी दौरान उनमें से एक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों नाबालिग हैं और फिरोजपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन और एक पिस्तौल के साथ 2 जिंदा कारतूस बरामद कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story