
x
Punjab पंजाब: दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले युवक को थाना कोटली सूरत मल्ली की पुलिस द्वारा गिरफ्तार करके इसके विरुद्ध केस दर्ज करने का मामला सामने आया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए मामले की जांच अधिकारी महिला इंस्पैक्टर नरिंदर कौर ने बताया कि पीड़िता की मां ने पुलिस को दर्ज करवाए अपने बयान में लिखवाया है कि उनकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी दिव्यांग है और चल-फिर एवं बोल नहीं सकती। महिला के अनुसार, विगत 13 जनवरी को दोपहर 1 बजे, मैं और मेरे पति किसी काम से घर से बाहर गए थे।
जब हम शाम करीब 4 बजे घर वापिस लौटे, तो घर के कमरे से मेरी बेटी के जोर-जोर से रोने की आवाज आ रही थी। महिला ने पुलिस को दर्ज करवाए अपने बयान में आगे लिखवाया है कि जब मैं अंदर गई तो मैंने देखा कि गांव का एक युवक मिंटा मसीह मेरी उक्त बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। उक्त महिला इंस्पैक्टर ने आगे बताया कि उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए, उक्त युवक मिंटा मसीह के खिलाफ कोटली सूरत मल्ली पुलिस स्टेशन में 6 पोकसो एक्ट एवं बनती धाराओं तहत मामला दर्ज करने के बाद उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
TagsPunjabनाबालिगदुष्कर्मयुवकगिरफ्तारPunjabminorrapeyoung manarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





