
x
Punjab पंजाब: जिले के दीनानगर इलाके में धुस्सी बांध टूटने की खबर है। बताया जा रहा है कि गाँव काहना के पास स्थित धुस्सी बांध अचानक दरक गया। जानकारी के अनुसार, बांध में लगभग 15 फीट चौड़ी दरार आ गई, जिससे पानी तेज़ी से आसपास के निचले इलाकों की ओर फैलने लगा।
दरार दिखाई देते ही गांवों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते कई खेतों और घरों में पानी घुस गया, जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। प्रभावित गांवों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित गांवों में लाउडस्पीकर से घोषणा कर लोगों से सुरक्षित और ऊँचे इलाकों में जाने की अपील की है। साथ ही, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें भी मौके पर भेजी गई हैं, जो राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बांध की हालत काफी समय से खराब थी, लेकिन इसकी मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है।
TagsPunjabधुस्सीबांधटूटागांवखाली PunjabDhussidambrokevillageevacuated जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





