पंजाब

पंजाब: कार सवार बदमाशों ने चौकीदार पर तानी बंदूक, तिजोरी लेकर फरार

Sarita
8 Jun 2025 11:20 AM IST
पंजाब: कार सवार बदमाशों ने चौकीदार पर तानी बंदूक, तिजोरी लेकर फरार
x
पंजाब: पंजाब के कपूरथला में डकैती की वारदात हुई है। कपूरथला के सर्राफा बाजार में रविवार सुबह करीब 4 बजे कार सवार 5 बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। डकैती की वारदात से बाजार में हड़कंप मच गया है। लुटेरों ने बाजार के चौकीदार बहादुर को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया और फिर एक ज्वैलर्स की दुकान का शटर तोड़कर दुकान में रखी तिजोरी लूट ली।घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी सबडिवीजन दीपकरन सिंह और सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार सर्राफा बाजार में बैंक के पास सिंह ज्वैलर्स के पास सुबह करीब 4 बजे कार में सवार होकर 5 बदमाश आए और चौकीदार बहादुर को बंधक बना लिया। इसके बाद सिंह ने दुकान का शटर तोड़कर तिजोरी लूट ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम । दुकान मालिक अजय कुमार के मुताबिक तिजोरी में करीब 50 तोले सोने के जेवरात और 20 किलो चांदी थी, जिसे चोर ले गए हैं।
Next Story