
x
Punjab Crime: मुंडियां कलां की जीटीबी नगर इलाके में घर के बाहर बैठी एक महिला को युवक ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि मृतक महिला पूनम पांडे के दामाद ने ही अंजाम दिया। उसके सिर में गोली मार मौत के घाट उतारने के बाद वह घर में अपनी पत्नी के पीछे भागा। मगर पत्नी ने घर का दरवाजा बंद कर खुद की जान बचाई। गोली चलने की आवाज से आस-पास के लोग दहशत में आ गए। जब तक लोग बाहर निकले आरोपी वहां से फरार हो गया।
पड़ोसियों ने पूनम पांडे को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना जमालपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक महिला पूनम पांडे का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। उनकी बेटी की शादी हो चुकी है और पति के साथ विवाद के चलते वह काफी समय से मां के पास ही रह रही है। शनिवार की दोपहर को पूनम पांडे अपनी बेटी के साथ घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान आरोपी काले रंग की हुड्डी टीशर्ट पहन कर आया और पहले दो से तीन मिनट उसने दोनों से बातें की। उसके बाद वह कुछ दूरी पर गया और पिस्तौल लोड कर दोबारा आया। उसने आते ही गोली चला दी। पहली गोली उसने पूनम की बेटी पर चलाई, लेकिन वह बाल-बाल बच गई और घर के अंदर दाखिल हो गई।
इसी दौरान आरोपी ने घर के बाहर बैठी अपनी सास पूनम के सिर में गोली मारी दी जिससे वह वहीं ढेर हो गई। आरोपी ने दोबारा घर के अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन पूनम की बेटी ने आरोपी से खुद का बचाव कर दरवाजा बंद कर लिया। शोर की आवाज सुन आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए तो आरोपी वहां से फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने पुलिस को फोन किया। इतने में पिछली गली में रहने वाला पड़ोसी हरविंदर आया तो उसने तुरंत गाड़ी निकाल कर पूनम को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।
एसीपी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि हत्या की वारदात पूनम के दामाद ने की है। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है आरोपी अभी फरार है। जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
TagsPunjabदामादसासमौत Punjabson-in-lawmother-in-lawdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





