
x
Punjab Crime: नई सब्जी मंडी होशियारपुर में एक दुकान मालिक ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर 10 रुपए मजदूरी को लेकर प्रवासी मजदूर की हत्या कर दी। जिसके चलते सोमवार को सब्जी मंडी में सभी प्रवासी मजदूरों ने काम बंद कर दिया और आरोपियों को काबू करने के लिए प्रदर्शन किया। मृतक संजीत कुमार (25) के भाई रंजीत कुमार ने बताया कि उसका भाई संजीत सब्जी मंडी में दुकानों के आगे सफाई का काम करता था। हर दुकानदार उसे 10 रुपए देता था। वह सफाई कर रहा था और जैसे ही उसने श्याम का ढाबा नामक दुकान के आगे सफाई की और दुकान मालिक से 10 रुपए मांगने लगा तो दुकान मालिक के छोटे भाई सोनू ने कहा कि वह किराए की दुकान चलाता है।
वह पैसे नहीं देगा। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आसपास खड़े लोगों ने मामला शांत कराया। अगले 2 दिन शुक्रवार और शनिवार को सोनू दुकान पर नहीं आया। रविवार सुबह जब संजीत श्याम का ढाबा के सामने जाने लगा तो किसी ने उसके साथ गाली-गलौज की। संजीत दुकान के सामने खड़ा था तभी 3 लड़के उसे दुकान के अंदर खींच ले गए। चारों आरोपियों ने संजीत पर चाकुओं से हमला कर दिया।
संजीत को तुरंत इलाज के लिए सरकारी अस्पताल होशियारपुर ले जाया गया। जहां से उसे डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चौकी इंचार्ज पुरहीरा एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि हमला करने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
TagsPunjabमजदूरी10 रुपएमजदूरहत्याPunjabwages10 rupeeslaborermurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





