
x
Punjab पंजाब: पंजाब में एक जोरदार धमाके की खबर है। बताया जा रहा है कि गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में जोरदार धमाका हुआ है, जिसके बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक डेरा बाबा नानक में एक पुलिस कर्मी के घर के पास जोरदार धमाका हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच जारी है।
फिलहाल धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन पुलिस कर्मी के घर के पास इस तरह का धमाका होना कई सवाल खड़े करता है कि आखिर ये धमाका कैसे और किसने करवाया। आपको बता दें कि इससे पहले भी पुलिस चौकी के पास कई धमाके हो चुके हैं, लेकिन इस बार धमाका एक पुलिस कर्मी के घर के पास बताया जा रहा है।
TagsPunjabधमाकेशहरअफरा-तफरीPunjabexplosioncitychaosजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





