
x
Punjab पंजाब: कस्बे घुमाण के निकटवर्ती गांव सखोवाल में भक्त नामदेव जी के भक्त बाबा लधा जी के स्थान पर सेवा कर रहे बाबा ऋषि राम (85) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला। इस संबंध में जानकारी देते हुए घुमाण थाने के एसएचओ गुरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में प्रदुमन सिंह ने बताया कि उनके गांव सखोवाल में शिरोमणि भक्त नामदेव जी के भक्त भाई लधा जी कूपा साहिब का स्थान है और इस स्थान पर भाई ऋषि राम पुत्र कैर राम निवासी गांव खुन-खुन कलां जिला होशियारपुर करीब 60 वर्षों से सेवा कर रहे हैं और यहीं रहते हैं।
उन्होंने बताया कि गत दिवस वह और बाबा जी के भक्त संदीप कुमार बाबा जी के दर्शन करने के लिए उनके स्थान पर गए थे, लेकिन वह वहां नहीं थे। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने बाबा जी की तलाश शुरू की और आज सुबह करीब 11 बजे उन्होंने देखा कि बाबा ऋषि राम जी का शव बाबा जी के स्थान के पास कुएं में पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि उन्हें शक है कि किसी ने बाबा जी के स्थान को लूटने की नीयत से बाबा जी को कुएं में फेंका है, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने बाबा ऋषि राम के शव को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन उनके शरीर पर किसी भी तरह की चोट का निशान नहीं था।
एसएचओ गुरविंदर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वह तुरंत पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस ने प्रदुमन सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
TagsPunjabधार्मिक स्थलसेवादारशवसनसनी Punjabreligious placesevadaarbodysensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





