पंजाब

Punjab : स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sarita
17 Oct 2025 8:09 AM IST
Punjab  : स्कॉर्पियो  की टक्कर से बाइक सवार की मौत
x
Punjab : स्थानीय शहर के मुल्लांपुर-जगराओं रोड पर स्थित संत नर्सिग होम के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक मोटरसाइकिल चालक युवक स्कॉर्पियो गाड़ी की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रदीप सिंह उर्फ गोपी (35) पुत्र नछत्तर सिंह निवासी गांव मंडियाणी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक कारपेंटर का काम करता था और किसी काम से मंडी मुल्लांपुर आया था।
जैसे ही वह उक्त स्थान पर पहुंचा, उसकी टक्कर एक स्कॉर्पियो गाड़ी से हो गई, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने पीछे 9 साल की बेटी और 6 साल का बेटा छोड़ गया है। जांच अधिकारी ए.एस.आई. सुरिंदर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता नछत्तर सिंह के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करके पोस्टमार्टम करवाने के उपरंत शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Next Story