भारत

छात्र ने किया था बम ब्लास्ट वाला ई-मेल, नहीं देना चाहता था एग्जाम

Nilmani Pal
17 Oct 2025 7:55 AM IST
छात्र ने किया था बम ब्लास्ट वाला ई-मेल, नहीं देना चाहता था एग्जाम
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली। दिल्ली के पश्चिम बिहार इलाके में विश्व भारती स्कूल में धमकी भरा कॉल आया है. अनजान शख्स ने धमकी दी है कि उनके स्कूल को बम से उड़ा दिया जाएगा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला. जांच में पता चला कि स्कूल में पढ़ने वाले एक लड़के ने ही मेल कर बम ब्लास्ट की धमकी दी थी. जानकारी के अनसार, एग्जाम से बचने के लिए वो एक दिन की छुट्टी चाहता या.

16 अक्टूबर को पश्चिम विहार पूर्व पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें विशाल भारती पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल ने बम की धमकी वाला ईमेल मिलने की सूचना दी. तुरंत कार्रवाई करते हुए, एसएचओ स्थानीय पुलिस टीम के साथ स्कूल पहुंचे और जांच व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मानक बम धमकी प्रोटोकॉल लागू किए. संबंधित धाराओं के तहत पश्चिम विहार पूर्व पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया.

साइबर टीम द्वारा की गई डिजिटल जांच में पता चला कि यह ईमेल विधि-संघर्षरत बालक (सीसीएल) से संबंधित था. पूछताछ के दौरान, किशोर ने परीक्षा के डर से स्कूल से छुट्टी लेने के इरादे से धमकी भरा ईमेल भेजने की बात स्वीकार की. बाहरी ज़िला पुलिस की त्वरित और समन्वित कार्रवाई ने न केवल दहशत को टाला, बल्कि उनकी उच्च स्तर की तैयारी और साइबर सतर्कता को भी उजागर किया. दिल्ली के कई स्कूलों में पिछले कुछ समय से धमकी भरे कॉल, मेल्स आ रहे हैं, लेकिन जब भी पुलिस वहां पहुंचती है उनके हाथ कुछ नहीं लगता है. इससे पहले भी कई धमकियां मिल चुकी हैं.

Next Story
null