
x
Punjab पंजाब: मोगा-फिरोजपुर हाईवे पर गांव घल्लकलां के नजदीक बीती देर रात हुए भीषण हादसे में मोटरसाइकिल सवार अवतार सिंह निवासी कलसन रायकोट की मौत हो गई है। सदर थाने के एसएचओ गुरसेवक सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वह और सहायक एसएचओ समरज सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की गई और हादसे के कारण जीटी रोड पर लगे जाम को भी खुलवाया गया।
उन्होंने बताया कि मृतक अवतार सिंह डगरू के नजदीक एक होटल में काम करता था, जब वह ताड़कसर सब्जी मंडी मोगा जा रहा था तो घल्लकलां के नजदीक तेज रफ्तार कार से उसकी टक्कर हो गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार युवक जो फाजिल्का के बताए जा रहे हैं, हिमाचल घूमने जा रहे थे, जब वे घल्लकलां के नजदीक पहुंचे तो उनकी टक्कर एक मोटरसाइकिल से हो गई।
इसी दौरान एक ट्रक भी उनकी कार से टकरा गया, जिससे हाईवे पर जाम लग गया। जांच अधिकारी समराज सिंह ने बताया कि मृतक के भाई गुरप्रीत सिंह निवासी गांव कलसां के बयान पर धारा 194बीएन के तहत कार्रवाई कर मृतक के शव का सिविल अस्पताल मोगा में पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया गया है।उन्होंने बताया कि कार सवार युवक बाल-बाल बच गए, लेकिन कार व मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
Next Story





