पंजाब

Punjab: बेटी ने की लव मैरिज तो नाराज पिता ने किया आत्महत्या

Sanjna Verma
21 July 2024 11:33 PM IST
Punjab: बेटी ने की लव मैरिज तो नाराज पिता ने किया आत्महत्या
x
पंजाब Punjab: शहर में एक दिल को दुखाने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि गत रात जालंधर पठानकोट रोड स्थित punjabi बाग की धीर कालोनी के रहने वाले एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी है, क्योंकि उसकी बेटी द्वारा अपनी जाति से बाहर किसी अन्य युवक से लव मैरिज कर ली थी। पिता बेटी के इस फैसले से नाराज चल रहा था, जिसके चलते उन्होंने उक्त खौफनाक कदम उठा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।
वे इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। मृतक द्वारा एक Suicide नोट छोड़ा गया है। मृतक की पहचान नवल किशोर उपाध्याय के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।वहीं इस बारे जानकारी देते थाना मकसूदां के एस.एच.ओ. बिक्रम सिंह का कहना है कि परिजनों के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है तथा सुसाइड नोट की भी जांच की जा रही है।
Next Story