राजस्थान

Rajasthan: पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Bharti Sahu 2
14 July 2024 9:24 AM IST
Rajasthan: पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
x
Rajasthan राजस्थान :राजस्थान के डीग जिले के सीकरी थाना क्षेत्र में एक दंपती ने पंखे से लटकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस उपनिरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि बुडली गांव में दंपति के शव शनिवार सुबह कमरे में पंखे से लटके पाए गए, कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक का उसके भाई से मनमुटाव होने का पता चला है जिसकी जांच की जा रही है।
शादी के दो महीने बाद दंपति का दुखद अंत
आज सुबह दोनों के शव देखकर परिजनों की हैरानी की ठिकाना नहीं है। शादी 10 मई को अलवर के थाना गोविंदगढ़ में हुई थी। नगर सीओ आशीष कुमार ने बताया की पति पत्नी के फांसी लगाकर खुदकुशी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का कमरे से बरामद कर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों को शव सौंप दिए गए हैं। खुदकुशी करने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
Next Story