पंजाब

Punjab Accident: गाय को बचाने के चक्कर में पलटा सीमेंट से भरा ट्रक

Sarita
20 Feb 2025 12:14 PM IST
Punjab Accident: गाय को बचाने के चक्कर में  पलटा सीमेंट से भरा ट्रक
x
Punjab Accident: यूपी के पीलीभीत निवासी ट्रक चालक गुरदास सिंह ने बताया कि वह बुधवार शाम को अपने ट्रक में सीमेंट लादकर राजपुरा से जम्मू जा रहा था। अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर अचानक ट्रक के सामने गाय आ गई और गाय को बचाने के प्रयास में उसका ट्रक असंतुलित होकर सड़क के दूसरी ओर पलट गया।पठानकोट में अमृतसर पठानकोट नेशनल हाईवे पर बर्थ साहिब मोड़ के पास राजपुरा से जम्मू जा रहा सीमेंट से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक डिवाइडर तोड़कर सड़क के दूसरी ओर पलट गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
यूपी के पीलीभीत निवासी ट्राला चालक गुरदास सिंह ने बताया कि वह बुधवार शाम को अपने ट्रक में सीमेंट लादकर राजपुरा से जम्मू जा रहा था। रात करीब 10 बजे जब वह अमृतसर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पठानकोट में बारठ साहिब गुरुद्वारा मोड़ के पास पहुंचे तो अचानक ट्रक के सामने गाय आ गई और गाय को बचाने के प्रयास में उनका ट्रक असंतुलित होकर सड़क के दूसरी तरफ पलट गया। इस हादसे में उनके सिर और हाथ पर चोटें आई हैं|
घटना का पता चलते ही एसएसएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई और एक तरफ से सड़क को बंद कर दूसरी तरफ से यातायात शुरू करवाया। टीम ने चालक को प्राथमिक उपचार भी दिया। पुलिस प्रशासन क्रेन की मदद से ट्राले को सड़क के बीच से हटाने का प्रयास कर रहा है।
Next Story