
x
Punjab Accident: थाना मोती नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे टिप्पर ने एक महिला की जान ले ली। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्त्ता हैप्पी सिंह निवासी कैलाश नगर ने पुलिस को बताया कि 18 दिसम्बर को वह अपने निजी काम से जा रहा था। जब वह शिव चौक के पास पहुंचा, उसी दौरान उसकी माता जसवीर कौर रोटी लेने के लिए घर से बाहर निकली थीं। इसी दौरान पीले रंग के टिप्पर के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए जसवीर कौर को टक्कर मार दी। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आईं और वह सड़क पर गिर पड़ीं। सिविल अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टिप्पर नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ थाना मोती नगर में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी चालक की पहचान की जा सके।
TagsPunjabटिप्परमहिलाकुचलामौतPunjabTipper truckwomancrusheddeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





