
x
Punjab: हाजीपुर के श्मशानघाट के पास आज एक चलते टिप्पर में अचानक आग लग जाने से लाखों रुपए का नुकसान होने की खबर मिली है। जानकारी के अनुसार यह हादसा टायर फटने के कारण हुआ, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे टिपर को अपनी चपेट में ले लिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक टिपर तलवाड़ा की ओर से रेत-बजरी लादकर हाजीपुर की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह हाजीपुर के श्मशानघाट के नजदीक पहुंचा, अचानक उसका टायर फट गया। देखते ही देखते कीमती टिपर पूरी तरह जलकर राख हो गया। हादसा बेहद भयावह था, लेकिन सौभाग्य से इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ड्राइवर और आसपास मौजूद लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
TagsPunjabटिप्परआगtipperfire जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





