
x
Punjabपंजाब: पंजाब में अमृतसर जिले के मजीठा इलाके में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 15 अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। ये सभी लोग अमृतसर के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। इलाके के भुल्लर, टांगरा और संधा गांव में जहरीली शराब पीने से मौतें हुई हैं। मरने वालों में ज्यादातर मजदूर हैं जो गांवों में ही ईंट भट्ठों पर काम करते हैं। घटना के बाद पंजाब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकली शराब सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जहरीली शराब पीने से लोगों की तबीयत बिगड़ गई। वे बोल भी नहीं पा रहे हैं।
सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक मरारी कलां गांव में ही 4 लोगों की मौत हुई है। एसएसपी अमृतसर ग्रामीण के मुताबिक मुख्य आरोपी प्रभजीत सिंह नकली शराब सप्लाई करने का मास्टरमाइंड है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा मुख्य आरोपी के भाई कुलबीर सिंह उर्फ जग्गू, साहिब सिंह उर्फ सराय, गुरजंट सिंह और निंदर कौर पत्नी जीता को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 105 बीएनएस और 61ए एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जहरीली शराब पीने से मरने वालों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। सबसे ज्यादा मौतें मरारी कलां गांव में हुई हैं। कई लोग अभी भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। घटना के बाद पंजाब सरकार हरकत में आई है। राज्य सरकार ने राज्य भर में चल रहे नकली शराब के कारोबार की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं|
TagsPunjabजहरीलीशराब14 मौतPunjabpoisonousliquor14 deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





