
x
Ludhiana लुधियाना: थाना जोधेवाल के अंतर्गत आते गुरु विहार में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा एक कार्यालय में चोरी करने का मामला सामने आया है। इस बारे में आज जानकारी देते हुए पीड़ित दिनेश जैन पुत्र देवराज जैन निवासी सुंदर नगर ने बताया कि गुरु विहार में उसकी कपड़ों की होजरी है और आगे एक कार्यालय बना हुआ है। रविवार शाम करीब 6 बजे वह अपना कार्यालय बंद करके घर चला गया और आज सुबह जब वह कार्यालय खोलने के लिए 9 बजे गुरु विहार पहुंचा तो उसने देखा कि कार्यालय के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अंदर से काफी सारा सम्मान गायब था।
दिनेश जैन ने बताया कि चोरों ने कार्यालय का रोशनदान तोड़कर उसके रास्ते अंदर प्रवेश किया और अंदर मंदिर में पड़ी चांदी की मूर्तियां, देसी घी का डिब्बा और अन्य सामान चोरी कर लिया, जिसके बाद उन्होंने थाना जोधेवाल में चोरी की शिकायत दर्ज करवा दी है। थाना जोधेवाल प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है: जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
TagsLudhianaशहरचोरोंआतंकLudhianacitythievesterrorजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





