पंजाब

Ludhiana: घर में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जला सारा सामान

Sarita
5 Jan 2026 8:42 AM IST
Ludhiana: घर  में  लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जला सारा सामान
x
Ludhiana लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में आज चंडीगढ़ रोड, जमालपुर इलाके में अचानक एक घर में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर इलाके के लोगों ने घर के मालिक को फोन पर सूचित किया। हादसे के समय घर पर कोई भी पारिवारिक सदस्य मौजूद नहीं था, क्योंकि परिवार के सदस्य होशियारपुर ससुराल गए हुए थे।
जानकारी के अनुसार, घर के मालिक हरजीत सिंह अपने परिवार के साथ शाम करीब 5 बजे होशियारपुर गए थे। तभी पीछे से घर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर लोगों ने दमकल विभाग को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने लोगों की मदद से घर के गेट पर लगे ताले तोड़े और आग बुझाना शुरू किया। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 4 गाड़ियां लगीं।करीब साढ़े 8 बजे आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारण घर का सारा सामान राख हो गया। इस घटना के बाद इलाके में लोगों में काफी डर और सहम देखा गया।
Next Story