पंजाब

Jalandhar: चौक के पास लगी भीषण आग, पूरा इलाका सील

Sarita
23 Jun 2025 11:53 AM IST
Jalandhar: चौक के पास लगी भीषण आग, पूरा इलाका सील
x
Jalandhar जालंधर: जालंधर के शहीद भगत सिंह चौक के पास स्थित खुराना एंटरप्राइजेज नाम की सेनेटरी की दुकान में आग लग गई है। जानकारी के मुताबिक रविवार रात 1:15 बजे आग लगी लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। सोमवार सुबह 10:00 बजे तक फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने में जुटी हुई हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई।
मौके पर पहुंची पुलिस टीमों ने इलाके को सील कर दिया और फायर डिपार्टमेंट के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया। तीन मंजिला दुकान में आग लगी है। दुकान में प्लास्टिक और ज्वलनशील पदार्थ होने की वजह से आग पर काबू पाने में समय लग रहा है। इस दौरान पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है।
Next Story