पंजाब

Jalandhar : 2 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Sarita
2 March 2026 11:56 AM IST
Jalandhar : 2 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
x
Jalandhar जालंधर : जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां के APJ स्कूल और रामामंडी क्षेत्र के अधीन आने वाले और Police DAV स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक, दोनों स्कूलों को यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिसमें होली वाले दिन खून की होली ओर ख़तरनाक होली होने का भी ज़िक्र किया है।धमकी मिलते ही स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पर पुलिस, बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्कूल परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी गई।
पुलिस ने बताया कि फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच जारी है। पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है और साइबर टीम की मदद ली जा रही है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Next Story