पंजाब

Jalandhar: गैस टैंकर में Blast, पूरा गांव आया चपेट में

Sarita
23 Aug 2025 6:14 AM IST
Jalandhar: गैस टैंकर में Blast,  पूरा गांव आया चपेट में
x
Jalandhar जालंधर: पंजाब के आदमपुर इलाके से एक बड़ा हादसा होने की खबर है। बताया जा रहा है कि जालंधर-होशियारपुर रोड पर आदमपुर के मंडियाला अड्डा के पास एक गैस टैंकर में अचानक आग लग गई और फिर धमाका हो गया। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से आसपास के कई घरों की छतें उड़ गईं और सड़क किनारे स्थित दुकानों को भी काफी नुकसान हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, एलपीजी टैंकर में आग लगने के बाद धमाका इतना तेज था कि गैस फैलने से पूरा गांव आग की लपटों में बदल गया।
इस हादसे में अब तक करीब 100 लोगों के झुलसने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां यातायात रोक दिया और गांव के घरों में आग में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वहीं, हादसे के बाद गैस फैलने के कारण लोगों को अपने घर छोड़कर 3 से 4 किलोमीटर दूर शिविरों में जाना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। हादसे के प्रत्यक्षदर्शी गुरमुख सिंह ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब एक वाहन से टकराने के बाद टैंकर पलट गया। टैंकर के पलटते ही उसमें विस्फोट हुआ, जिससे लोगों को लगा कि कोई बम फट गया है।
मौके पर बचाव कार्य जारी है और घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं और उन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि गैस सिलेंडर ले जाने वाले वाहनों और टैंकरों के परिवहन में हमेशा कड़ी सतर्कता बरती जानी चाहिए। इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा नियमों और आपातकालीन तैयारियों की आवश्यकता को रेखांकित किया है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे घबराएँ नहीं और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।
Next Story