
x
Jalandhar जालंधर: जालंधर में सरेआम एक युवक की तेजधार हथियारों से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार थाना फिल्लौर के अंतर्गत गांव अकालपुर में करीब आधा दर्जन हमलावरों ने एक व्यक्ति की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। मृतक की पहचान जगतार सिंह (37) के रूप में हुई है। बताया गया है कि देर रात हमलावरों ने जगतार सिंह को घर से बाहर बुलाया और उस पर हमला कर दिया।
शोर सुनकर इलाके के लोग इकट्ठा हो गए लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। गंभीर रूप से घायल जगतार को अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे लुधियाना रेफर कर दिया। लुधियाना में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
TagsJalandharहथियारोंयुवकहत्याJalandharweaponsyouthmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





