
x
Jalandhar: एंटी नार्कोटिक्स टॉस्क फोर्स (ए.एन.टी.एफ.) जालंधर रेंज की टीम ने 1 किलो 26 ग्राम हैरोइन समेत कार में किसी को हैरोइन सप्लाई करने जा रहे 2 दोस्तों को गिरफ्तार किया है। ए.एन.टी.एफ. के ए.आई.जी. जगजीत सिंह सरोआ ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि ए.एस.आई. परमिंदर सिंह द्वारा समेत पुलिस पार्टी काबू किए गए नशा तस्करों की पहचान रोहित कुमार उर्फ रवि पुत्र प्रवेेश कुमार निवासी मकान नंबर-सी/364 गली नंबर-3 वार्ड नंबर-21 मोहल्ला कुलार नगर नजदीक शहीद ऊधम सिंह स्कूल मोगा तथा गुरलाल सिंह भुल्लर पुत्र शाम सिंह गांव खन्ना थाना जोगेवाला जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। दोनों के के खिलाफ थाना ए.एन.टी.एफ. मोहाली में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत 226 नंबर एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। आरोपियों की कार पी.बी.02 डी.ए.-0621 भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। उसकी भी गहराई से जांच की जा रही है।
ए.आई.जी. ने बताया कि हैरोइन तस्करों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि उनके साथ जुड़े हुए और कनैक्शन भी बेनकाब किए जा सकें। जांच में पता चला है कि रोहित कुमार रवि 12वीं पास है और मोबाइल बेचने का काम करता था। काम में मंदी आने पर उसने नशे का गैर कानूनी कारोबार चुन लिया। इसी तरह गुरलाल सिंह भुल्लर बी.सी.ए. पास है और साफ्टवेेयर कंपनी मोहाली में काम करता था। उसने उसके दोस्त रोहित कुमार रवि ने बताया कि नशे के कारोबार में बहुत कमाई है, जिसके कारण वह लालच में आकर रोहित के साथ जुडक़र हैरोइन बेचने लग पड़ा।
TagsJalandharनशा2 गिरफ्तार JalandharDrugs2 arrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





