छत्तीसगढ़

रायपुर एयरपोर्ट के एंट्री गेट के पास लावारिस बैग ने बढ़ाई टेंशन

jantaserishta.com
25 Aug 2025 8:35 AM IST
रायपुर एयरपोर्ट के एंट्री गेट के पास लावारिस बैग ने बढ़ाई टेंशन
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एंट्री गेट के पास अचानक लावारिस बैग मिला. सूचना के बाद मौके पर सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची. बम डिस्पोसेबल टीम को बुलाकर जांच की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, यह मामला माना थाना इलाके का है. रविवार की देर रात रायपुर एयरपोर्ट के एंट्री गेट के पास बने उबर टैक्सी काउंटर के समीप लावारिस बैग रखा हुआ था, जिससे हड़कंप मच गया. मौके पर तुरंत सीआईएसएफ की बम डिस्पोजल टीम बुलाकर एरिया कवर कर के बैग की जांच-पड़ताल की गई. फिलहाल एयरपोर्ट के अन्य परिचालन सामान्य रूप से जारी हैं और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null