हरियाणा

Haryana: हाई टेंशन तार की चपेट में आने से कारीगर की मौत

Sarita
1 March 2026 12:35 PM IST
Haryana:  हाई टेंशन तार की चपेट में आने से  कारीगर की  मौत
x
हरियाणा: पानीपत में पत्थर लगाने वाले कारीगर की 11000 वोल्टेज हाई टेंशन तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मौत के बाद परिवार का रो रो कर बुरा हाल।हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने मलिक पर लापरवाही का आरोप लगाया था।जानकारी के मुताबिक मोहम्मद उजेफा टाइल लगाने की जगह मपाई कर रहा था।इसी दौरान लोहे का फीता,हाइटेंशन तार से टकरा गया,हादसे में मोहम्मद उजेफा बुरी तरह झुलस गया।आनन फानन में अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान मोहम्मद उजैफा(23) के रूप में हुई है, जो टाइल और पत्थर लगाने का काम करता था। जानकारी के अनुसार, उजैफा खटीक बस्ती में एक मकान में टाइल लगाने का काम कर रहा था। काम खत्म करने के बाद जैसे ही उसने साइज लेने के लिए लोहे का फीता निकाला, वह ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट इतना शक्तिशाली था कि उजैफा बुरी तरह झुलस गया।
Next Story
null