पंजाब

Chandigarh: भारी बारिश कारण गिरा पारा, अगले 3 दिनों के लिए धुंध का यैलो अलर्ट

Sarita
28 Jan 2026 12:29 PM IST
Chandigarh:  भारी बारिश कारण गिरा पारा, अगले 3 दिनों के लिए धुंध का यैलो अलर्ट
x
Chandigarh चंडीगढ़ : चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। शाम करीब 5:30 बजे तेज बारिश शुरू हुई, जिससे ठंड में इजाफा हो गया।मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। बीते 24 घंटों के दौरान शहर में करीब 40 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसमें से शाम 5:30 बजे से रात 8:30 बजे के बीच 34.3 मिमी बारिश हुई। 1 जनवरी से अब तक कुल 94 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य से 64.6 प्रतिशत अधिक है।
वहीं रात का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तरह दिन और रात के तापमान में केवल 5 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के लिए घने कोहरे को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। विभाग के अनुसार 1 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।
Next Story