
x
Bathinda बठिंडा: रविवार रात को बठिंडा के थाना नेहियांवाला के अंतर्गत आने वाले गांव कोठा नत्था सिंह वाला की मुख्य सड़क पर आर्टिका सवार लुटेरों ने एक एनआरआई महिला से करीब 25 तोले सोना लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। गोनियाना पुलिस चौकी के इंचार्ज मोहनदीप सिंह ने बताया कि एनआरआई महिला राजिंदर कौर कुछ दिन पहले ही आस्ट्रेलिया से अपने गांव चक्क बख्तू आई थी। उन्होंने बताया कि महिला की मौसी के बेटे की शादी जैतो रोड पर बने एक पैलेस में थी। राजिंदर कौर अपने पूरे परिवार के साथ रविवार को शादी में शामिल होने के लिए वहां पहुंची थी।
पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे जब महिला शादी से वापस लौट रही थी तो अचानक कार में बैठे बच्चे को उल्टी होने लगी। महिला ने कार रोकी और बच्चे को उल्टी करवा रही थी, तभी पीछे से अर्टिका कार सवार लोग हथियारों के साथ निकले और एनआरआई महिला व परिवार के बाकी लोगों से करीब 25 तोले सोने के जेवरात लूटकर फरार हो गए। पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित एनआरआई महिला राजिंदर कौर के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
TagsBathindaNRI महिलाबदमाशोंलूटा25 तोला सोना BathindaNRI womanCriminals looted25 tola goldजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





