
x
Amritsar अमृतसर: डीआरआईअमृतसर की क्षेत्रीय इकाई ने श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी मुद्रा की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में सवार होने से पहले एक संदिग्ध यात्री को हिरासत में लिया गया, जिसके पास से भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा बरामद की गई। जांच के दौरान हुए चौंकाने वाले खुलासे जांच अधिकारियों ने बताया कि जब यात्री की तलाशी ली गई तो उसके चेक-इन बैग में कपड़ों की परतों के बीच 11 अलग-अलग देशों की मुद्राएं छिपी मिलीं।
भारतीय मूल्यांकन में इन मुद्राओं की कुल कीमत करीब 2.66 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मौके पर ही यात्री से पूछताछ की गई, जिसमें उसने कबूल किया कि वह पैसों के लालच में तस्करी में शामिल हो गया। मौके पर एक आरोपी गिरफ्तार डीआरआई ने तस्करी में शामिल एक आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।
उसके खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) और सीमा शुल्क अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस तस्करी के पीछे कौन से अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क सक्रिय हैं और इसके तार और किन लोगों से जुड़े हो सकते हैं।
TagsAmritsarएयरपोर्टविदेशी करेंसीआरोपीगिरफ्तारAmritsarAirportForeign currencyAccusedArrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





