
x
Amritsar अमृतसर: गुरुद्वारा साहिब के परिसर में एक युवक द्वारा आठ साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यह घटना भिंडी सैदा गांव की है। नाबालिग युवक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गया था। वहां राजा सिंह नामक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पीड़ित परिवार ने बताया कि शुक्रवार शाम को उनका बेटा गुरुद्वारा में माथा टेकने गया था। करीब आधे घंटे बाद जब वह घर लौटा तो उसने पेट में दर्द की शिकायत की। परिजनों ने उसकी जांच की तो पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ गंदी हरकत की है। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने युवक की सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई और इसके बाद उसे गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक ने गांव के ही रहने वाले जसबीर सिंह के कहने पर ऐसा किया है। इसलिए पुलिस ने मामले में जसबीर सिंह का नाम भी दर्ज कर लिया है।
TagsAmritsarगुरुद्वाराबच्चेकुकर्म AmritsarGurudwarachildrapeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





